भाजपा ने बागियों को दिखाया बाहर का रास्ता

भाजपा ने बागियों को दिखाया बाहर का रास्ता

पीलीभीत, उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बगावती कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियों पर शनिवार को अनुशासनहीनता के तहत कार्रवाई करते हुए छह साल के लिए निष्कासित कर दिया।

पार्टी सूत्रों के अनुसार इस बगावत के पीछे कुछ वरिष्ठ लोगों की सोची समझी साज़िश है । पार्टी में कई कद्दावर चेहरे भी भितरघात में लगे हुए है। इस निकाय चुनाव में वरिष्ठ अपना अपना अलग खेल खेल रहे है। अधिकतर बगावती वे ही हैं जो माननीयों के करीबी रहे हैं। चुनाव में उनकी भूमिका की शिकायत प्रत्याशियों के स्तर से हाई कमान से की जा चुकी है। इसी का परिणाम है कि कई दिग्गज नेता यहां रूठों को मनाने में लगे रहे लेकिन बगावत फिर भी जारी रही तो आज निष्काषन की कार्रवाई की औपचारिकता पूरी कर दी गई।

पार्टी ने 2022 के विधानसभा चुनाव में भी कार्यकर्ताओं का निष्कासन किया था। इसके बाद भी विरोध में उतरे कार्यकर्ताओ का विरोध जारी रहा था। वर्ष 2022 में छह लोगो को पार्टी से बाहर किया गया था लेकिन ठीक छह माह में सभी निष्कासितों को पूर्व के पदों के साथ वापस ले लिया गया। इससे ये स्पष्ट ही कि पार्टी की यह कार्रवाई मात्र औपचारिकता और खीझ पूरी कर लेने का विधिवत कार्यक्रम है।

भाजपा से टिकट न मिलने से निर्दलीय रूप में चुनाव मैदान में उतरे बागी भाजपा की हार का कारण निश्चित बन सकते है। ये अब तक का पहला मौका होगा कि जब नील भर में सभी अध्यक्ष पदों पर व बड़ी संख्या में पार्टी के सभासदों का चुनाव फंस कर रह गया है। बगावती यदि जीत नही रहे है,तो पार्टी प्रत्याशियों को हराने में आज की तिथि में पूरे सक्षम हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने इस संबंध में मीडया को पत्र जारी कर दिया है। इसमें कहा गया है कि
पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार नगर निकाय चुनाव 2023 पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने एवं भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों को चुनाव हराने के लिए स्वयं अथवा अपने परिवार के सदस्यों को चुनाव लड़ाने वाले पार्टी के निम्नलिखित पदाधिकारियों को भाजपा से आगामी छह वर्ष के लिए निष्कासित किया जाता है।

पार्टी से निष्कासितों में प्रियंका कौशिक पत्नी अवनीश कौशिक कार्यकर्ता, विमला जायसवाल पत्नी प्रभात जयसवाल निवर्तमान चेयरमैन पीलीभीत,प्रदीप कुमार ललन निवर्तमान चेयरमैन पूरनपुर, मीतू जयसवाल पत्नी सचिन जयसवाल कार्यकर्ता एवं प्रमोद गुप्ता नगर मंत्री बीसलपुर,अजय गोयल जिला कार्यकारणी सदस्य गुलरिया,चरणजीत सिंह कार्यकर्ता भिंडरा,ममता गुप्ता निवर्तमान चेयरमैन जहानाबाद,ममता भोजवाल पत्नी श्याम बिहारी कार्यकर्ता बरखेड़ा, गीता देवी पत्नी प्रेम प्रकाश पासवान कार्यकर्ता कलीनगर, सोनी पत्नी सुमित सक्सेना मंडल उपाध्यक्ष नौगमा पकड़िया,डीके गुप्ता नामित सभासद एवं रविंद्र गोस्वामी जिला कार्यकारिणी सदस्य बिलसंडा शामिल है।

Related Articles

Back to top button