मुख्यमंत्री योगी ने की पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल से भेंट

मुख्यमंत्री योगी ने की पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल से भेंट

नयी दिल्ली,  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यहां देश की प्रथम राष्ट्रपति रहीं श्रीमती प्रतिभादेवी सिंह पाटिल से भेंट की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने न्यू महाराष्ट्र सदन में पहुंच कर श्रीमती पाटिल से भेंट की और गुलदस्ता देकर उनका अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री पूर्व राष्ट्रपति के साथ थोड़ी देर रहे और उनकी कुशल क्षेम पूछी।

इससे पूर्व उत्तर प्रदेश सदन में ओडिशा के राज्यपाल प्रोफेसर गणेशी लाल और अलवर के सांसद स्वामी बालक नाथ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की।

Related Articles

Back to top button