सीएम योगी,राज्यपाल आनंदीबेन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दी बधाई

सीएम योगी,राज्यपाल आनंदीबेन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दी बधाई

लखनऊ, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने द्रौपदी मुर्मू के देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप मे शपथ लेने पर बधाई दी है।

इसके अलावा श्री योगी ने पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की।

राज्यपाल ने कहा “ श्रीमती मुर्मू देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद को संभालने वाली पहली आदिवासी महिला तथा दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं। उन्होंने कहा कि वे देश का गौरव, संस्कारी, जुझारू, स्त्री-शक्ति की प्रतीक और हम सब के लिए प्रेरणास्रोत हैं।”

नवनिर्वाचित राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने दिल्ली गये श्री योगी ने ट्वीट किया “ नारी सशक्तिकरण की अप्रतिम प्रतीक, श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को भारत के 15वें मा. राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाई। निःसंदेह, आपके मार्गदर्शन व अनुभवों से भारत का लोक और अधिक समृद्ध होगा। भारत माता की जय।

इस मौके पर श्री योगी ने नई दिल्ली स्थित ओल्ड महाराष्ट्र सदन मेे में पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल से शिष्टाचार भेंट की। श्री योगी कुछ समय तक पूर्व राष्ट्रपति के साथ रहे और उनके स्वास्थ्य एवं अन्य गतिविधियों के बारे में चर्चा की।

Related Articles

Back to top button