जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर जानलेवा हमला

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर जानलेवा हमला

टोक्यो, जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंज़ो आबे पर शुक्रवार को जानलेवा हमला किया गया जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गये।

जापान के पब्लिक ब्रॉडकास्टर एनएचके की रिपोर्ट के मुताबिक घटना स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 11.30 हुई। शिंज़ो आबे पर हमला उस समय हुआ जब वह नारा शहर में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

रिपोर्ट में कहा गया है कि गोली चलने की आवाजें सुनाई देने के बाद शिंज़ो आबे को रक्तरंजित हालत में देखा गया।

 

Related Articles

Back to top button