भारत ओलंपिक, ओलंपियाड दोनों के लिए आगे बढ़ रहा है: प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि भारत अब ओलंपिक और ओलंपियाड दोनों के लिए आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में कहा कि अगले महीने मुंबई में खगोल विज्ञान और खगोल भौतिकी ओलंपियाड होने जा रहा है। इसमें 60 से ज्यादा देशों के छात्र और वैज्ञानिक भी आएंगे।

उन्होंने कहा कि यह अब तक का सबसे बड़ा ओलंपियाड होगा। एक तरह से देखें तो भारत अब ओलंपिक और ओलंपियाड दोनों के लिए आगे बढ़ रहा है।

Related Articles

Back to top button