जानिए भारतीय एवं विश्व इतिहास में 9 जुलाई की प्रमुख घटनाएं

जानिए भारतीय एवं विश्व इतिहास में 9 जुलाई की प्रमुख घटनाएं

नयी दिल्ली, भारतीय एवं विश्व इतिहास में 09 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं..

1533 – धार्मिक उपदेशक चैतन्य देव का निधन।
1816 – दक्षिणी अमरीकी देश अर्जेटीना ने स्पेन से स्वतंत्रता हासिल की।
1852 – कनाडा के मांट्रियल शहर में 1100 निर्माणाधीन स्थल भयानक आग की चपेट में आने से राख हो गये।

1875 – बम्बई स्टॉक एक्सचेंज की स्थापना हुई।
1877 – पहले विंबल्डन टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
1925 – प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता, फिल्म निर्माता और निर्देशक गुरुदत्त का जन्म।

1944 – नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने भारत की आजादी के लिए आजाद हिंद फौज का नेतृत्व स्वीकार किया।
1951 – प्रथम पंचवर्षीय योजना (1951-56)की शुरुआत हुई।
1969- वन्यजीव बोर्ड की तरफ से शेर को देश का राष्ट्रीय पशु चुना गया।

1972 – तत्कालीन सोवियत रूस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1991 – दक्षिण अफ्रीका को ओलंपिक खेलों में दोबारा भाग लेने की अनुमति मिली।
2002 – इथोपिया की राजधानी आदिस अबाबा में अफ्रीकी संघ की स्थापना। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति थाबो म्बेकी इसके पहले अध्यक्ष बने।

2006 – साइबेरिया के इरकुर्त्सक हवाई अड्डे के रनवे पर शिबिर एयरलाइंस ए 310 के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कम से कम 122 लोगों की मौत।
2011 – दक्षिण सूडान ने सूडान से स्वतंत्रता हासिल की।

Related Articles

Back to top button