संदिग्ध परिस्थितियों में किसान की मौत, हत्या की आशंका

संदिग्ध परिस्थितियों में किसान की मौत, हत्या की आशंका

फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज क्षेत्र के गांव शेखुपुर में शुक्रवार को एक किसान का शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई।

सिरसागंज के शेखूपुर में एक खेत में शुक्रवार को सुबह ग्रामीणों ने एक शव को देखा तो क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी मिलने पर आसपास के ग्रामीण एकत्रित हो गए। शव की शिनाख्त समीपवर्ती गांव रुधेमई निवासी सुभाष चंद्र (45) पुत्र अनोखी लाल के रूप में की गई। हादसे की जानकारी मिलने पर मौके पर परिजन भी पहुंच गए।

परिजनों ने ‌ सुभाष की हत्या की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस को बताया है। कुछ लोग गुरुवार शाम को सुभाष को अपने साथ ले गए थे और संभवत उन्होंने शराब पिलाकर उसकी हत्या की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस जांच कार्रवाई करेगी।

Related Articles

Back to top button