चीन भीषण गर्मी से लोग बेहाल, फिर से रेड अलर्ट जारी

चीन भीषण गर्मी से लोग बेहाल, फिर से रेड अलर्ट जारी

बीजिंग,चीन की राष्ट्रीय वेधशाला ने मंगलवार को उच्च तापमान के मद्देनजर फिर से रेड अलर्ट जारी किया है। जो कि चार स्तरीय चेतावनी प्रणाली में से सबसे गंभीर चेतावनी है। देश के कई हिस्से जबरदस्त लू की चपेट में हैं।

मौसम विभाग ने बताया कि आज अपराह्न में गांसु, शानक्सी, अन्हुई, जिआंगसु, शंघाई, हुबेई, हुनान, जियांग्शी, झेजियांग, फुज़ियान, सिचुआन, चोंगकिंग, गुइझोउ, ग्वांगडोंग और गुआंग्शी के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 35 से 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। उन्होंने कहा कि शानक्सी, सिचुआन, चोंगकिंग, हुनान, जियांग्शी, झेजियांग और फ़ुज़ियान में आज अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहने का अनुमान है।

स्थानीय अधिकारियों को लू से बचने के लिए आपातकालीन उपाय करने चाहिए, अधिक तापमान में लोगों का घर से बाहर काम करने के लिए नहीं निकलना चाहिए। कमजोर समूहों का विशेष रूप से सावधानी बरतने की सलाह दी गयी है।

चीन में चार-स्तरीय मौसम चेतावनी प्रणाली है, जिसमें रेड अलर्ट (लाल चेतावनी) सबसे गंभीर चेतावनी है, इसके अलावा नारंगी, पीला और नीला अलर्ट होता है।

Related Articles

Back to top button