कावंड़ियों पर हमले के आरोपी 11 लोग गिरफ्तार

कावंड़ियों पर हमले के आरोपी 11 लोग गिरफ्तार

arestबदायूँ, उत्तर प्रदेश में बदायूं जिले के वजीरगंज क्षेत्र में जलाभिषेक कर अपने गाँव लौट रहे कांवडियों पर हमले के मामले में पुलिस ने मौजूदा और पूर्व प्रधान समेत एक समुदाय विशेष के 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि बीती रात गाँव दूगों के समुदाय विशेष के लोगों ने कांवडियों के जत्थे पर हमला कर दिया था और उनकी जमकर पिटाई की जिसमें 10 कांवड़िए घायल हुए थे। कांवडियों के जत्थे में महिला और पुरुष शामिल थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ओपी सिंह ने बताया कि थाना वजीरगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम दूगो में घटित घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत कर घटना मे शामिल पूर्व प्रधान बाबू खां पुत्र रजी एवं वर्तमान प्रधान रिहान पुत्र असलम निवासी ग्राम दूगो समेत कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Back to top button