जापान में भीषण गर्मी से ‘लू’ का अलर्ट जारी

टोक्यो, जापान में इस समय जोरदार गर्मी पड़ रही है और शुक्रवार को भी गर्मी का प्रचंड रूप देखने को मिला।
मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) ने कहा कि शुक्रवार को जापान में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहा। एजेंसी ने देश के अधिकांश हिस्सों में ‘लू’ के लिये चेतावनी भी जारी की है। गर्मी का यह प्रकोप जापान पर बने उच्च दबाव के कारण है।
इस बीच देश भर में ‘लू’ के लिये चेतावनी जारी की गई है जिसमें होक्काइडो के कुछ हिस्से, तोचिगी, गुन्मा, सैतामा, हिरोशिमा और नागासाकी एवं राजधानी टोक्यो भी शामिल हैं। गौरतलब है कि होक्काइडो में रिकॉर्ड अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।
मौसम एजेंसी के अनुसार ह्योगो प्रान्त के तोयोका शहर में दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस, इवाते प्रान्त के इचिनोसेकी शहर और फुकुशिमा, माएबाशी, कुमागाया, क्योटो और मैजुरु शहरों में तापमान के 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुँचने के आसार हैं।
इस बीच मौसम अधिकारियों ने लोगों से लू से बचने के लिए पर्याप्त सावधानी बरतने का आग्रह किया है।