योगिराज बाबा गंभीरनाथ की प्रतिमा का मुख्यमंत्री ने किया अनावरण

महराजगंज, महाराजगंज दौरे पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाथपंथ के अग्रणी और सिद्ध संत योगिराज बाबा गंभीरनाथ की दिव्य और भव्य प्रतिमा का अनावरण किया।

मुख्यमंत्री ने प्रतिमा पर पुष्पार्चन कर नाथपंथ के इस महान संत के श्रीचरणों में अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। योगिराज बाबा गंभीरनाथ गोरक्षपीठ की संत परंपरा के प्रमुख संतों में एक रहे हैं। वह गोरक्षपीठ के वर्तमान पीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दादागुरु ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ के गुरु थे।

योगिराज बाबा गंभीरनाथ की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्मरण करते हुए कहा कि बाबा गंभीरनाथ जी सिद्ध योगी थे। आज से 107 वर्ष पूर्व उन्होंने अपना भौतिक देह त्याग दिया था। जब वह भौतिक देह से इस धराधाम पर थे तो गोरखनाथ मंदिर से चौक बाजार उनका आना-जाना लगा रहता था। वह कई दिन चौक बाजार में रहते थे और यहां के लोगों को आशीर्वाद देते थे। आज उनकी प्रतिमा के अनावरण के माध्यम से चौक बाजार के लोग उनका स्मरण कर उनके प्रति कृतज्ञता तथा श्रद्धा ज्ञापित कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button