सीएम योगी रविवार औरैया में किसानों से करेंगे संवाद

औरैया, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आठ जून को औरैया का दौरा करेंगे। यह दौरा विकसित कृषि अभियान 2025 के तहत आयोजित किया गया है।
सीएम के कार्यक्रम से पहले शनिवार को औरैया पहुंचे कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मक्का उत्पादक खेतों का निरीक्षण करेंगे। साथ ही किसानों से सीधा संवाद भी करेंगे।
मुख्यमंत्री अजीतमल महाविद्यालय मैदान में किसानों को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे प्रदेश में चल रही कृषि योजनाओं की जानकारी देंगे। किसानों को यह भी बताया जाएगा कि वे अपनी आय कैसे बढ़ा सकते हैं।
कृषि मंत्री शाही आज औरैया पहुंचे और उन्होंने मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों का जायजा लिया। यह दौरा किसानों की आय दोगुनी करने की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
इससे पूर्व कृषि मंत्री शाही के जनपद की सीमा बेला-कन्नौज बॉर्डर पर पहुंचने पर पूर्व राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत समेत जिले के भाजपा नेताओं द्वारा उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।