दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करेगी भाजपा

लखनऊ, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 25 सितम्बर यानी बुधवार को अन्त्योदय के प्रणेता जनसंघ के संस्थापक, पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर पूरे प्रदेश में बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करेगी।

पाटी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।इस अवसर पर भाजपा पूरे प्रदेश में बूथ स्तर पर सदस्यता का महाभियान भी चलाएगी। पार्टी के सभी पदाधिकारी, राज्य सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक सहित सभी प्रमुख नेता बूथ स्तर पर पार्टी के सदस्यता अभियान के कार्यक्रम में सम्मिलित होगे।

पार्टी के प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ल ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी लखनऊ में चारबाग स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा कर पुष्पार्चन कर उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित करेंगे। उन्होंने बताया पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयन्ती पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व बृजेश पाठक राजधानी लखनऊ और पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह लखनऊ जिला और पूर्व उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा (सांसद राज्यसभा) लखनऊ में बूथ स्तर पर आयोजित सदस्यता अभियान में सम्मिलित होंगे।

उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार में मंत्री सूर्य प्रताप शाही देवरिया, स्वतंत्र देव सिंह लखनऊ,अरविन्द कुमार शर्मा अलीगढ़ महानगर, बेबीरानी मौर्य आगरा महानगर, धर्मपाल सिंह आंवला, सुनील शर्मा गाजियाबाद महानगर,योगेन्द्र उपाध्याय वाराणसी, लक्ष्मीनारायण चौधरी मथुरा, अनिल राजभर वाराणसी, गुलाब देवी संभल, असीम अरूण कन्नौज, गिरीश चन्द्र यादव जौनपुर, दयाशंकर मिश्र ‘दयालु, वाराणसी महानगर,जसवंत सैनी सहारनपुर ,अजित पाल त्यागी गाजियाबाद , कपिल देव अग्रवाल मुजफ्फरनगर, दिनेश खटीक मेरठ में उपस्थित रहेंगे।

Related Articles

Back to top button