वीबी सिंह बने इन्स्टीट्यूशन ऑफ़ इंजीनियर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष

लखनऊ, उत्तर प्रदेश में ऊर्जा क्षेत्र के अभियन्ता वीबी सिंह को इन्स्टीट्यूशन ऑफ़ इन्जीनियर्स (इंडिया) का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है।

ऑल इण्डिया पॉवर इंजीनियर्स फेडरेशन के चेयरमैन शैलेन्द्र दुबे ने मंगलवार को बताया कि 19 सितम्बर को हैदराबाद में सम्पन्न अखिल भारतीय कौंसिल की बैठक में इंजीनियर सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर चुना गया।

उन्होंने कहा कि इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर्स के इतिहास में पहली बार कोई पॉवर इंजीनियर राष्ट्रीय अध्यक्ष बना है। यूपी इंजीनियर्स एसोसियन के पूर्व अध्यक्ष एस एस निरंजन, वर्तमान अध्यक्ष वी के श्रीवास्तव एवं महासचिव आशीष यादव ने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार उत्तर प्रदेश के सार्वजनिक क्षेत्र में कार्य कर चुके किसी अभियंता का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना प्रदेश के लिए गर्व की बात है।

इन्स्टीट्यूशन ऑफ़ इन्जीनियर्स देश की सर्वोच्च तकनीकी संस्था है जिसका गठन वर्ष 1920 में हुआ था। विभिन्न विभागों में कार्यरत पौने तीन लाख ग्रेजुएट इन्जीनियर संस्था के सदस्य हैं।

इं वीबी सिंह ने आईआईटी, रुड़की से सिविल इन्जीनियरिंग में बी.टेक. करने के पश्चात उत्तर प्रदेश पॉवर कारपोरेशन में अपनी सेवाएं प्रारम्भ की और मुख्य अभियंता पद तक की जिम्मेदारी निभाई। वह यूपी बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन एवं बाबा साहब भीमराव अम्बेदकर केन्द्रीय विश्वविद्यालय की बिल्डिंग कमेटी के सदस्य हैं। पूर्व में वह 20 वर्षों तक रुड़की विश्वविद्यालय सीनेट के सदस्य भी रह चुके हैं। सिंह इससे पूर्व संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं यूपी स्टेट सेन्टर के मानद सचिव व अध्यक्ष भी रह चुके है।

Related Articles

Back to top button