केमिकल कंपनी में विस्फोट, सात शव बरामद

केमिकल कंपनी में विस्फोट, सात शव बरामद

कोल्हापुर, महाराष्ट्र में रायगढ़ जिले के महाड एमआईडीसी में एक रासायनिक कंपनी में गैस रिसाव के कारण हुए विस्फोट के बाद करीब सात कर्मचारियों के शव बरामद किए गए और अभी भी 11 अन्य कर्मचारी लापता हैं। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों के अनुसार, यह घटना शुक्रवार सुबह 11 बजे रायगढ़ जिले के महाड एमआईडीसी में स्थित ब्लू जेट हेल्थकेयर लिमिटेड में हुयी। यहां गैस रिसाव के बाद जोरदार धमाके के साथ ही आग ने विकराल रूप ले लिया। लोग चीखकर भागने लगे लेकिन तब तक करीब सात कर्मचारियों की जलकर मौत हो गयी और अभी भी 11 अन्य कर्मचारी लापता हैं।

आग लगने की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर, खोज एवं बचाव अभियान चलाया। इसमें आज सुबह करीब सात कर्मचारियों के शव बरामद किए।

Related Articles

Back to top button