चंद्रयान 03 की वैज्ञानिकों की टीम में शामिल है फिरोजाबाद का भी एक वैज्ञानिक

चंद्रयान 03 की वैज्ञानिकों की टीम में शामिल है फिरोजाबाद का भी एक वैज्ञानिक

फिरोजाबाद, चंद्रमा पर भेजे गये देश के महत्वपूर्ण मिशन चंद्रयान 03 की सफल लैंडिंग सुनिश्चित करने वाली विभिन्न वैज्ञानिकों की टीम में उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के भी एक वैज्ञानिक शामिल रहे और इस बात से युवा वैज्ञानिक धर्मेंद्र प्रताप सिंह के पैतृक गांव टिकरी में लोगों के बीच विशेष उत्साह नजर आया।

फिरोजाबाद जिले के टूंडला तहसील के गांव टिकरी में बुधवार को चंद्रयान-3 की सफलता को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखा गया सभी लोगो को अपने गांव के युवा पर गर्व है कि वह भी ‌विश्व स्तर की सफलता के कार्यक्रम में शामिल है। गांव टिकरी के लोगो ने एक साथ एकत्रित होकर चंद्रयान की सफलता के ‌अप्रतिम क्षणों को अति उत्साह के साथ टेलीविजन स्क्रीन पर देखा गया। युवा वैज्ञानिक धर्मेंद्र प्रताप सिंह के पिता ‌ शंभू दयाल सिंह और अन्य ग्रामीण गर्वित है। उनका कहना है कि हम सभी को बहुत गर्व है देश के लिए विश्व स्तर के अभियान में हमारे गांव के धर्मेंद्र का भी नाम शामिल होगा। धर्मेंद्र पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम आजाद से प्रेरणा लेकर इसरो में शामिल हुआ था।

परिजनों ने बताया कि धर्मेंद्र की प्रारंभिक शिक्षा टूंडला और फिरोजाबाद में संपन्न हुई फिर बीटेक करने के बाद जालंधर के एनआईटी से एमटैक किया था, जिसके दीक्षांत समारोह में पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम आजाद पहुंचे थे और उन्होंने युवाओं को वैज्ञानिक क्षेत्र में अपनी सेवाएं देकर देश को आगे बढ़ने का संकल्प करने का आवाहन किया था। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के वैज्ञानिकों की नियुक्ति के लिए हुए कंपटीशन में धर्मेंद्र प्रताप ने पांचवा स्थान प्राप्त किया था।चंद्रयान 3 की सफलता के लिए सभी लोगों ने पूजा अर्चना के साथ खुशियां भी मनाई।

Related Articles

Back to top button