वीर भूमि के जाबांज सैनिकों से कांग्रेस को लगाव नहीं : सीएम योगी

वीर भूमि के जाबांज सैनिकों से कांग्रेस को लगाव नहीं : सीएम योगी

हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश),  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि देश की एकता और अखंडता बनाये रखने के लिये अपनी जान की बाजी लगाने वाले सैनिकों से कांग्रेस को कोई प्रेम या लगाव नहीं है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हमीरपुर जिले के बम्बलू गांव में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि यह नरेंद्र मोदी सरकार है जिसने सुरक्षा बलों को ‘एक रैंक, एक पेंशन’ का अवसर प्रदान किया है। अगर कांग्रेस सत्ता में होती तो यह योजना कभी लागू नहीं होती।”

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार माया शर्मा के लिए वोट की अपील करते हुये उन्होंने कहा कि विशाल पर्वत श्रृखंला और प्रचुर मात्रा में प्राकृतिक संसाधनो से भरपूर हिमाचल प्रदेश भारत का गहना है। हिमाचल की धरती ने देश सेवा के लिये वीर सैनिक दिये। इस देवभूमि में भाजपा जैसी सरकार की आवश्यकता थी। भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जो राष्ट्र धर्म की परंपरा को अक्षुण्य बनाये रख सकती है।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि केवल एक परिवार का विकास कांग्रेस के एजेंडे में है और वह नेहरू-गांधी परिवार है। कांग्रेस ने विकास के नाम पर भ्रष्टाचार की नई परतें खड़ी कर दी हैं, जिसकी कीमत देश ने चुकाई, युवाओं ने कीमत चुकाई और विकास अवरुद्ध हो गया। उन्होंने लोगों से स्वच्छ वातावरण, अपने कल्याण, विकास और भ्रष्टाचार मुक्त सरकार के लिए एक बार फिर भाजपा को चुनने की अपील की।

Related Articles

Back to top button