उपराष्ट्रपति धनखड़ ने दी पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को जन्मदिन की शुभकामनाएं

उपराष्ट्रपति धनखड़ ने दी पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को जन्मदिन की शुभकामनाएं

नई दिल्ली, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ जीवन की कामना की है।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शनिवार को यहां जारी एक संदेश में कहा कि उनकी सादगी और सरलता सब को प्रेरित करती है।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा,”पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनकी सादगी, सरलता और गरिमा हम सबको मानवता और सम्मान के साथ लोगों की सेवा करने के लिए प्रेरित करती है। भविष्य के सुखी और स्वस्थ जीवन के लिए मेरी शुभकामनाएं।”

Related Articles

Back to top button