शिवपाल सिंह और डीपी यादव ने किया ये बड़ा ऐलान

शिवपाल सिंह और डीपी यादव ने किया ये बड़ा ऐलान

लखनऊ, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने लखनऊ कार्यालय पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। शिवपाल यादव ने कहा हम सब सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ेंगे। अब मुझे भी यदुकुल का इतिहास पढ़ना होगा। अभी तो मैं यदु का इतिहास पढ़ नहीं पाया अब पढ़ना पड़ेगा।  सामाजिक न्याय की लडऩे के लिए यदुकुल पुनर्जागरण मिशन के अध्यक्ष डीपी यादव के साथ हाथ मिलाने वाले शिवपाल सिंह यादव ने भारतीय सेना में अहीर रेजीमेंट के गठन की भी मांग की है।

 शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि हम सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ेंगे। आज हम डीपी यादव के साथ यदुकुल पुनर्जागरण मिशन के तहत एकजुट हुए हैं। आज समाज में अगड़े पिछड़े सभी परेशानी है। यह संगठन किसी की खिलाफत के लिए नहीं बना है। हमने जोडऩे के लिए यह संगठन बनाया है। आज समाज में अगड़े पिछड़े सभी परेशान हैं। यह लोगों के अधिकारों के लिए लड़ेगा। उन्होंने कहा कि हम अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग करेंगे। प्रसपा की बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक कार्यकारणी गठित करेंगे।

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हम अखिलेश यादव के खिलाफ जरा भी नहीं है। वह अपना काम कर रहे हैं और हम अपना काम कर रहे हैं। उन्होंने साफ किया कि संगठन किसी की खिलाफत के लिए नहीं बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम अब अपनी पार्टी के साथ यदुकुल पुनर्जागरण मिशन के लिए भी काम करेंगे। शिवपाल ने कहा कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की बूथ से लेकर प्रदेश कार्यकारणी तक जल्द गठित होगी।

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि हमारी कई मांगे हैं। हम तो समाज, प्रदेश तथा देश की तरक्की चाहते हैं। उन्होंने कहा हमारी मांग है कि भारतीय सेना में अहीर रेजिमेंट का गठन हो। सभी जगह पर जाति जनगणना कराई जाए। किसानों के लिए एमएसपी का कानून बनाया जाए। 18 वर्ष से ऊपर के सभी युवाओं को नौकरी दी जाए या 8000 महीना मानदेय दिया जाए।

यदुकुल पुनर्जागरण मिशन के अध्यक्ष डीपी यादव कहा कि हम लोग यदुकुल समाज के लिए नए संगठन की घोषणा कर रहे हैं। अब तो यह संगठन पूरे ओबीसी समाज का प्रतिनिधित्व करेगा। हम लोग यदुकुल समाज के लिए नए संगठन की घोषणा कर रहे हैं जिसका नाम ‘यदुकुल पुनर्जागरण मिशन’ होगा। यह संगठन सारे ओबीसी समाज के लोगों के हितों का प्रतिनिधित्व करेगा। यह सिर्फ यादव समाज के लिए नहीं बनाया गया है। उन्होंने कहा कि यह राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश, छत्तीसढ़, झारखंड, बिहार राज्यों के लिए बना है। यह संगठन यादव समाज के अन्य संगठनों के प्रतिद्वंद्विता में नहीं है। यह सिर्फ यादव समाज के लिए नहीं बनाया गया है।

 

Related Articles

Back to top button