भारत के निखिल यादव ने विश्व कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप में हासिल किया कांस्य पदक

भारत के निखिल यादव ने विश्व कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप में हासिल किया कांस्य पदक

रोम,  भारत के निखिल यादव ने विश्व कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप में सोमवार को कांस्य पदक हासिल किया।

इटली की राजधानी रोम में आयोजित चैंपियनशिप में चार भारतीय पहलवानों ने कांस्य पदक बाउट लड़े, लेकिन सिर्फ निखिल ने 60 किग्रा भार वर्ग में जीत हासिल की।

भारत एक स्वर्ण और पांच कांस्य पदकों के साथ 126 पॉइंट हासिल कर फ्रीस्टाइल में दूसरे स्थान पर रहा। दूसरी ओर, अमेरिका (200 पॉइंट) पहले और यूक्रेन (116 पॉइंट) तीसरे स्थान पर रहा।

कुल मिलाकर, भारत ने विश्व कैडेट चैंपियनशिप में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए सात स्वर्ण, एक रजत और छह कांस्य सहित 14 पदक जीते।

Related Articles

Back to top button