मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पार्श्वगायक भूपिंदर सिंह के निधन पर शोक जताया

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पार्श्वगायक भूपिंदर सिंह के निधन पर शोक जताया

मुंबई, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को जानेमाने पार्श्वगायक भूपिंदर सिंह को श्रद्धांजलि दी। भूपिंदर सिंह का वृद्धावस्था जनित बीमारी के कारण सोमवार को निधन हो गया था। वह 82 वर्ष के थे।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, ‘हमने अपनी खनकती आवाज से प्रशंसकों के दिलों पर राज करने वाले एक कलाकार को खो दिया है।’

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि पार्श्वगायक सिंह ने कई फिल्मों के लिए गीत गाने के साथ-साथ आत्मा को झकझोर देने वाली खनकती आवाज से कई गजलें भी गाईं थी। उनकी सुरीली और खनकती आवाज उनके प्रशंसकों के दिलों में हमेशा अमर रहेगी।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज सुप्रसिद्ध गायक को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

Related Articles

Back to top button