भारत एवं विश्व इतिहास में 17 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार

भारत एवं विश्व इतिहास में 17 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार

नयी दिल्ली,  भारत एवं विश्व इतिहास में 17 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1290- इंग्लैंड के किंग एडवर्ड ने यहूदियों के निष्कासन का आदेश दिया।

1630- स्पेन के सैनिकों ने इटली के मंतुआ प्रांत पर कब्जा किया।
1737- बेंजा लुका में लड़ाई के दौरान तुर्की सेना ने आस्ट्रिया को पराजित किया।
1781- ब्रिटेन के प्रख्यात खगोलशास्त्री विलियम हरशल ने आकाश गंगा की वास्तविकता का पता लगाया।
1857- बंबई विश्वविद्यालय की स्थापना की गई।

1872- ब्रिटेन में चुनाव में गुप्त मतदान अधिनियम आया। इससे पहले मतदान खुले तौर पर किए जाते थे।
1914- यू.एस. कांग्रेस ने एविएशन सेक्शन यू.एस. सिग्नल कोर का गठन किया, जिसने पहली बार अमेरिकी सेना के भीतर विमान को आधिकारिक दर्जा दिया था।
1922- विज्ञान के अमेरिकी दार्शनिक टॉमस कून का जन्म हुआ था।

1932- यूरोपीय देश बेल्जियम, लक्जमबर्ग और हॉलैंड के बीच एकता संधि पर हस्ताक्षर किए गए।
1947- भारतीय संसद ने विवश होकर इस देश के स्वाधीनता के कानून को पारित किया।
1951- जर्सी जो वालकाॅट सबसे अधिक उम्र में हैवीवेट चैंपियन बने।

1963- सीरिया में सैन्य तख्तापलट विफल हुआ।
1973- अफगानिस्तान में राजशाही की समाप्ति एवं गणराज्य की स्थापना हुई।
1975- अंग्रेज गायिका-गीतकार, रैपर और रिकॉर्ड निर्माता एम.आई.ए का जन्म हुआ।

1977- वियतनाम संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।
1978- मिस्र और इजरायल के बीच दो दिवसीय अधिकारिक वार्ता शुरू हुई।
1980- पूर्ण रूप से भारत निर्मित उपग्रह ‘रोहिणी-1’ पृथ्वी की कक्षा में स्थापित हुआ।
1982- भारतीय बॉलीवुड नायिका, गायिका और मिस वर्ल्ड 2000 प्रियंका चोपड़ा का जन्म हुआ।

1985- सोवियत रूस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1994- ब्राजील ने चौथी बार विश्व कप फ़ुटबाल चैंपियनशिप जीती।
2002- तेल अवीव में हुए बम विस्फोट में 6 मरे, 40 घायल।
2002- डा. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम देश के 12 वें राष्ट्रपति चुने गए।

2003- वाई. वेणुगोपाल रेड्डी रिजर्व बैंक के नये गर्वनर बने।
2004- अमेरिका ने 50 करोड़ डालर का पाक का कर्जा माफ किया।
2008- भारतीय मूल के सलमान रुश्दी ने प्रमोशन टूर के दौरान 57 मिनट में एक हजार पुस्तकों पर हस्ताक्षर करने का रिकार्ड बनाया।
2012- किम जोंग उन को आधिकारिक तौर पर उत्तर कोरिया का सर्वोच्च नेता नियुक्त किया गया और उन्हें कोरियाई पीपुल्स आर्मी में मार्शल का पद दिया गया।

2013- अमेरिका के बड़े शहर डेट्रायट ने दिवालिया होने की अर्जी दाखिल की थी। डेट्रॉयट की म्युनिसिपल बॉडी पर 1,800 करोड़ डॉलर का कर्ज था।
2014- उच्चतम न्यायालय ने सुनील गावस्कर को बीसीसीआई के अंतरिम अध्यक्ष की जिम्मेदारी से मुक्त किया।
2016- पाकिस्तान के स्वात में बम धमाका, 7 की मौत।

Related Articles

Back to top button