स्कूलों के मर्जर के खिलाफ ‘आप’चलायेगी शंख बजाओ अभियान

अयोध्या, आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी प्राथमिक विद्यालयों के मर्जर के खिलाफ 27 जुलाई को पूरे प्रदेश में ‘ढपोर शंखों को जगाओ, शंख बजाओ’ अभियान चलायेगी और पार्टी कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन करेंगे।
संजय सिंह ने गुरुवार को कहा कि प्रदेश में 27308 मधुशाला खुली जा चुकी है और 27000 स्कूल बंद किया जा रहे हैं, यह शिक्षा के साथ अन्याय है। सभी को शिक्षा मिले यह संवैधानिक अधिकार है। बिहार चुनाव पर उन्होंने कहा कि यह चुनाव मात्र औपचारिकता है, वर्तमान सरकार की विदाई तय है। उन्होंने ईवीएम और वोट काटने पर भी सवाल उठाये। उन्होने उपराष्ट्रपति धनखड़ के इस्तीफे पर सरकार को घेरा और कहा कि यह फैसला पूरे देश को अचंभित करता है, उपराष्ट्रपति ने अचानक क्यों इस्तीफा दिया, सरकार को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।