अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अधिकारियों को तैयार करने के लिए कार्यशाला

नयी दिल्ली, केंद्रीय आयुष मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया जिसमें विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के 400 से अधिक अधिकारियों ने भाग लिया।

केंद्रीय आयुष मंत्रालय ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यशाला का आयोजन सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के साथ मिलकर 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) 2025 में समन्वय और व्यापक पहुंच के लिए एक उच्च स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। ऑनलाइन आयोजित की गयी इस कार्यशाला में विभिन्न सरकारी विभागों के 400 से अधिक प्रतिभागी इसमें सम्मिलित हुए।

इस कार्यशाला का उद्देश्य योग दिवस समारोहों के संबंध में समय पर प्रामाणिक ताजा जानकारी की बढ़ती मांग को पूरा जा सके। इस वर्ष का अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2014 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा योग को वैश्विक मान्यता दिए जाने के बाद से ऐतिहासिक दस वर्ष की यात्रा का प्रतीक है।

आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा ने कार्यशाला की अध्यक्षता की और विभिन्न मंत्रालयों तथा विभागों के प्रतिनिधि इसमें सम्मिलित हुए।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के संयुक्त सचिव सी. सेंथिल राजन और आयुष मंत्रालय की संयुक्त सचिव मोनालिसा दाश सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रतिभागियों को संबोधित किया और परिचर्चाओं का संचालन किया।

Related Articles

Back to top button