भाजपा देश की जबकि विपक्षी पार्टियां करतीं हैं परिवार की सेवा : केशव मौर्य

मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने आज कहा कि देश में 65 साल कुछ न करने वाले आज हिसाब मांग रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी समाज और देश की सेवा करने वाली पार्टी है जबकि विपक्षी पार्टी परिवार की सेवा करती है ।

उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य आज मझवा विधानसभा क्षेत्र के चंद‌ईपुर गांव में सरकार द्वारा आयोजित रोजगार मेला एवं महिला समूह के ऋण वितरण कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में न सुशासन,न रोजगार दिया बल्कि, अपराध और माफियागिरी दी। कांग्रेस का शासन घोटाले के लिए जाना जाता है।अब समाज को बांट कर राज्य करना चाहते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति के पथ पर बढ़ रहा है। हमारी सरकार गरीबों, महिलाओं, युवाओं, किसानों को समर्पित है। आज भारत बदल रहा है। कभी विदेशी बड़ी कम्पनियां लगा कर दुनिया में कब्जा कर रखा है। पर आज भारत रक्षा जैसे क्षेत्र में निर्यात कर रहा है । उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में 60लाख लोगों को आवास दिए जा चुके हैं। सड़क, विद्युत, मेडिकल और विश्व विद्यालय के क्षेत्र में अलग पहचान बनाई है।

इससे पहले उपमुख्यमंत्री ने 1292टैबलेट 999समूह दीदी को 13करोड रुपए के चेक वितरित किए। इस मेले में 68कम्पनियो स्टाल लगाए गए थे। जिसमें रजिस्ट्रेशन कराया गया तथा 750युवाओ को नियुक्ति पत्र दिए गए।साथ ही स्वरोजगार की योजना के तहत 25हजार लोगों को दिलाने के लिए टूल आदि वितरण किया गया ‌जिसमे समाज के पिछड़े वर्ग लोग शामिल थे। साथ ही साथ कौशल विकास से आच्छादित लोगों को नियुक्ति पत्र दिए।

उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने बेटी बचाओ अभियान के तहत बेटी जन्मोत्सव मना कर केक काटा। उन्होंने सद्य जन्मी बच्चियों को लाड़ प्यार दे कर आशीर्वाद दिया। उन्होंने सरकार द्वारा बेटी पैदा होने पर मिलने वाली प्रोत्साहन राशि के चेक वितरित किए।

Related Articles

Back to top button