आपदा प्रबन्धन विभाग ने तटवर्ती इलाकों के लोगों को किया जागरूक

इटावा , बाढ़ की विभीषिका से नदियों के किनारे बसे लोगों को बचाने की दिशा में उत्तर प्रदेश आपदा प्रबंधन विभाग ने जागरूकता अभियान चलाया हुआ है।

यह अभियान इटावा जिले के उन इलाकों में प्रभावी ढंग से चलाया जा रहा है,जिन गांवों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है । उन गांवों के प्रभावित लोगों को सरकारी स्कूलों के साथ साथ प्रशासन की ओर से घोषित किए गए स्थान पर ठहरने का इंतजाम किया गया है। इटावा जिले में एक सैकड़ा की सख्या में गांव यमुना और चंबल नदी की बाढ़ से प्रभावित रहने का खतरा रहता है।

बरसात के चलते चंबल और यमुना नदी के जल स्तर में भी लगातार बढ़ोत्तरी देखी जा रही है जिसके मद्देनजर आपदा प्रबंधन विभाग बाढ़ प्रभावित इलाको में जाकर राहत और बचाव कार्य का मॉक ड्रिल कर रहा है और बाढ़ समय लोगो को कैसे सुरक्षित निकाले इसका अभ्यास टीमों को कराया जा रहा है। साथ ही लोगो को भी आपदा के समय अपना बचाव कैसे करे इसके प्रति जागरूक किया जा रहा है।

इटावा आपदा राहत प्रबंधन विभाग, स्टेट आपदा प्रबंधन विभाग और एनडीआरएफ संयुक्त रूप से संभावित बाढ़ प्रभावित इलाको में आपदा राहत का अभ्यास करके लोगों को जागरुक कर रहे है।

जागरूकता अभियान में बाढ़ के समय पानी के बीच में फंसे और पानी में डूब रहे लोगो को बचाने का अभ्यास किया गया। इस दौरान डॉक्टर और अन्य विशेषज्ञ मौजूद रहे। जिन्होंने बाढ़ से सुरक्षित निकाले गए लोगो के उपचार का अभ्यास किया।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी अवनीश दुबे ने बताया कि मॉक ड्रिल के दौरान अभ्यास के साथ ही लोगो को भी आपदा के समय कैसे अपना बचाव करें इसकी भी जानकारी दी जा रही है।

Related Articles

Back to top button