शिवपाल सिंह यादव ने कहा,यूपी में सपा की सरकार बनाना सबसे बड़ा लक्ष्य

इटावा, समाजवादी पार्टी (सपा) महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने गुरुवार को कहा कि 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) की बहुमत की बनाना सबसे बड़ा लक्ष्य है।

इटावा जिला कार्य समिति की बैठक को संबोधित करते हुए शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी को यह लक्ष्य तभी हासिल होगा जब पार्टी का संगठन बेहद मजबूत होगा।

2027 के विधानसभा चुनावों में सपा की सरकार हर हाल में काबिज करनी है। यह तभी संभव होगा जब पार्टी का मजबूत संगठन होगा।

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता ऐसी उम्मीद लगाए बैठे हैं कि 2027 में उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार काबिज होगी लेकिन यह तभी संभव होगा जब पार्टी का संगठन मजबूत होगा। हाल में हुए संसदीय चुनाव में सपा के सामने कई गंभीर चुनौतियां थी लेकिन इसके बावजूद भी सपा ने सभी चुनौतियों का सामना करके अपने आप को उत्तर प्रदेश में भाजपा से बेहतर साबित करके दिखाया है।

उन्होने कहा कि कोई भी पार्टी का संगठन अगर मजबूत है तो फिर उसका कोई भी विरोधी कोई नुकसान नहीं कर सकता है। जिस अंदाज में सपा के कार्यकर्ताओं ने संसदीय चुनाव में जी तोड़ मेहनत की है, ऐसी मेहनत 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को करने की जरूरत पड़ेगी।

Related Articles

Back to top button