लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी से मिले मोदी, तीसरी बार PM बनने से पहले लिया आशीर्वाद

नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का सर्वसम्मित से नेता चुने जाने के बाद शुक्रवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वयोवृद्ध नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी से मिलकर आशीर्वाद लिया।

संसद भवन परिसर में स्थित संविधान सदन में हुई राजग की बैठक में  नरेन्द्र मोदी को गठबंधन के संसदीय दल का नेता चुना गया था। राजग ने लोकसभा चुनाव में लगातार तीसरी जीत हासिल करने के बाद नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार गठबंधन के संसदीय दल का नेता चुना है। नरेन्द्र मोदी संविधान सदन से सीधे लालकृष्ण आडवाणी के आवास के लिए रवाना हो गये।

नरेन्द्र मोदी ने लालकृष्ण आडवाणी को पुष्पगुच्छ देकर उनका आशीर्वाद लिया और उनकी कुशलक्षेम पूछी। लालकृष्ण आडवाणी के साथ उस समय उनकी पुत्री प्रतिभा आडवाणी भी थी।

इसके बाद वह श्री जोशी से मिलने उनके आवास पर गये और उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने मुरली मनोहर जोशी को पुष्पगुच्छ प्रदान किया और आशीर्वाद लिया। मुरली मनोहर जोशी ने नरेन्द्र मोदी को अंगवस्त्र पहनाया। नरेन्द्र मोदी ने उनके साथ कुछ देर बातचीत की तथा उनका हाल चाल पूछा।

Related Articles

Back to top button