प्रचण्ड बहुमत के साथ बनेगी भाजपा की सरकार : बृजेश पाठक

जौनपुर,  उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा है कि उत्तर प्रदेश की 80 सीटों पर भाजपा की शानदार जीत होगी और देश में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी।

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने मंगलवार को बदलापुर विधानसभा के राजा हरपाल सिंह इंटर कालेज सिंगरामऊ में एक चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि 500 वर्ष का इंतजार करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा सरकार ने भव्य श्री राम मंदिर अयोध्या में बनवाकर देश में लोहा मनवाया। आज पूरे देश में भारत माता का झंडा शानबान के साथ लहरा रहा है।

उन्होंने कहा कि यह चुनाव राम मंदिर बनवाने और राम भक्तों पर गोली चलाने वालों के बीच हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई धर्म और अधर्म के बीच हो रही है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की जब- जब सरकार बनी, देश में भ्रष्टाचार बढ़ा। सपा पर प्रदेश में गुंडों और माफियाओं को पैदा करने का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा ने ही सुशासन देने का काम किया है।उन्होंने कहा कि सपा सरकार में बहन बेटियों की आबरू खतरे में थी, प्रदेश में आए दिन दंगे होते थे।

उन्होंने कहा कि आज भाजपा शासन काल में माफिया या तो प्रदेश छोड़ रहे हैं या फिर गले में तख्तियां लटकाकर थाने में सरेंडर कर रहे हैं।

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि भाजपा के पास सर्वाधिक लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी हैं जिनका मुकाबला भ्रष्टाचारियों से है। कांग्रेस की सरकार में मंत्री रहे कई लोग सलाखों के पीछे हैं। कांग्रेस ने घोटाले पर घोटाला कर देश को लूटने का काम किया था। मोदी सरकार ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर किया है। हर गरीब को पक्का मकान दिया गया है। घर-घर शौचालय बनवाए गए हैं। सरकारी स्कूलों में कांवेंट की तरह सुविधाएं मिल रही हैं। जल जीवन मिशन के तहत घर-घर शुद्ध पेयजल पहुंचाया गया है।

बृजेश  पाठक ने कहा कि उत्तर प्रदेश की 80 सीटों पर भाजपा की प्रचण्ड बहुमत से जीत होगी।जौनपुर की दोनों सीट भाजपा के पक्ष में वोट देने के लिए अपील की। उन्होंने कहा कि कृपाशंकर सिंह जौनपुर की तश्वीर बदल देंगे बेरोजगारी के लिए कहीं भटकना नहीं पड़ेगा जौनपुर में ही सभी उद्योग कारखाने सहित सर्वागीण विकास होगा।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले इटावा, रामपुर जैसे गिने-चुने जिले में बिजली मिलती थी आज सभी 75 जिलों में बराबर और भरपूर बिजली बिल रही है।पहले जहां 16 मेडिकल कालेज थे, आज यूपी के सभी 75 जनपदों में मेडिकल कालेज की बनाए जा रहे हैं। 66 जिलों में तो बन चुके हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हर गरीब का जीवन स्तर बेहतर बनाने की गारंटी देने का काम कर रहे हैं । मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए श्री पाठक ने अयोध्या में राम मंदिर,धारा 370, तीन तलाक़ कानून, आयुष्मान कार्ड, मुफ्त राशन,पुलवामा टेरर अटैक, सैनिक अभिनंदन वापसी एवं सर्जिकल स्ट्राइक की बात कही।

Related Articles

Back to top button