मुरादाबाद से बीजेपी प्रत्याशी सर्वेश सिंह का निधन

लखनऊ,भारतीय जनता पार्टी के मुरादाबाद लोकसभा सीट से प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह का निधन हो गया है।

मुरादाबाद से बीजेपी प्रत्याशी सर्वेश सिंह का निधन हो गया है। मुरादाबाद में कल ही वोट डाले गए थे। सर्वेश सिंह भी मतदान करने पहुंचे थे।

उनकी कुछ दिन पहले तबीयत बिगड़ी थी। उनके दांत में कुछ दिक्कत हुई थी। इसका इलाज काराया था। उसके बाद दिक्कत बढ़ने पर दिल्ली एम्स में दिखाने गए थे। बताया जाता है कि वहीं पर हार्ट अटैक आया है। सर्वेश सिंह पश्चिमी यूपी के अकेले ठाकुर प्रत्याशी थे।  उनके निधन की खबर से भाजपा में शोक की लहर दौड़ गई है।

Related Articles

Back to top button