रायबरेली में समाजवादी पार्टी के छह पदाधिकारी निष्कासित

रायबरेली, उत्तर प्रदेश के रायबरेली में समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर 06 पदाधिकारियों को अनुशासनहीनता के कारण पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है।

सपा के जिला अध्यक्ष इं वीरेंद्र यादव ने शनिवार को बताया कि समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की अनुमति व निर्देश से रायबरेली के 06 पदाधिकारियों को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने एवं अनुशासनहीनता के आरोप में समाजवादी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्काषित किया गया है।

निष्काषित होने वालों में रवीन्द्र कुमार पाण्डे , शिव नारायण सिंह राकेश त्रिवेदी उर्फ आलू महराज यह तीनों जिला उपाध्यक्ष के पद पर थे। इसके अलावा ब्लॉक प्रमुख रोहनिया राकेश कुमार, व जिला सचिव डॉ़ हर्षवर्धन तथा इनके साथ ही ब्लॉक अध्यक्ष दीन शाह गौरा अशोक कुमार को पार्टी से निष्कासित किया गया है।

समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष ने कहा कि गलत नीतियों का समर्थन व अनुशासनहीनता करने वालो को पार्टी में जगह नही है।

गौरतलब है कि हाल ही में ऊंचाहार से विधायक रहे पूर्व मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने विधान मंडल दल उत्तर प्रदेश विधानसभा के मुख्य सचेतक पद से अपना इस्तीफा दिया था।

Related Articles

Back to top button