कौशांबी में निकाली जायेगी महिला सशक्तिकरण जन जागरूकता रैली

कौशांबी में निकाली जायेगी महिला सशक्तिकरण जन जागरूकता रैली

कौशांबी,  उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में शासन के निर्देशानुसार शनिवार (14 अक्टूबर) को महिला सशक्तिकरण जन जागरूकता रैली का आयोजन किया जा रहा है।

जिला प्रोबेशन अधिकारी नीरज कुमार ने आज बताया कि शासन के निर्देशानुसार महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए शारदीय नवरात्रि पर्व पर “मिशन शक्ति” का विशेष अभियान (फेज-4) संचालित किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि इसी के तहत 14 अक्टूबर को सुबह तहसील मंझनपुर से चार पहिया एवं दो पहिया वाहनों से महिला सशक्तिकरण जनजागरूकता रैली निकाली जायेंगी। रैली में 112 पीआरवी वाहन तथा एम्बुलेन्स भी सम्मिलित रहेंगी। यह रैली तहसील मंझनपुर से कलेक्ट्रेट तक निकाली जायेगी।

Related Articles

Back to top button