भारतीय एवं विश्व इतिहास में 22 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार

नयी दिल्ली, भारतीय एवं विश्व इतिहास में 22 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है।

1731-स्पेन ने वियना संधि पर हस्ताक्षर किए।
1894-पहली लोकसभा के सदस्य सरदार तेजा सिंह अकरपुरी का जन्म।
1898-प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीत गायक विनायकराव पटवर्धन का जन्म।
1918-भारत के पहले कुशल पायलट इन्द्रलाल राय प्रथम विश्वयुद्ध के समय लंदन में जर्मनी से हुई लड़ाई में मारे गए।

1923-प्रसिद्ध पार्श्व गायक मुकेश का जन्म।
1933-भारतीय स्वाधीनता संग्राम के प्रमुख नायकों में से एक यतीन्द्र मोहन सेन गुप्त का निधन।
1947-भारत का राष्‍ट्रीय ध्‍वज 22 जुलाई, 1947 को भारत के संविधान द्वारा अपनाया गया था।
1949-प्रसिद्ध महिला राजनीतिज्ञ तथा 17वीं लोकसभा की सांसद रीता बहुगुणा जोशी का जन्म।

1968-भारत की प्रसिद्ध महिला चिकित्सक, सामाजिक कार्यकर्ता और पद्म भूषण प्राप्तकर्ता मुत्तू लक्ष्मी रेड्डी का निधन।
1969-सोवियत संघ ने स्पूतनिक 50 और मोलनिया 112 संचार उपग्रहों का प्रक्षेपण किया।
1970-महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस का जन्म।
1981-भारत के पहले भूस्थिर उपग्रह ऐपल ने कार्य करना शुरू किया।

1988-अमेरिका के 500 वैज्ञानिकों ने पेंटागन में जैविक हथियार बनाने के शोध का बहिष्कार करने की प्रतिज्ञा ली।
1999-अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन द्वारा समान कार्य के लिए समान पारिश्रमिक की कार्य योजना लागू।
2001-शेर बहादुर देउबा नेपाल के नये प्रधानमंत्री बने, समूह-आठ देशों का जिनेवा में सम्मेलन सम्पन्न।
2003-इराक में हवाई हमले में तानाशाह सद्दाम हुसैन के दो बेटे मारे गए।
2004-शांति के लिए 1976 में नोबेल पुरस्कार जीतने वाली बैटी बिलियम्स मैक्सिको में गिरफ़्तार।

2005-आतंकवादी होने के सन्देह में लंदन पुलिस ने निर्दोष ब्राजीली नागरिक जीन चार्ल्स डे-मेंसेज को मार गिराया।
2008-पाकिस्तान के परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर ख़ान ने एक अदालत में अपने ख़िलाफ़ लगे प्रतिबन्धों हेतु पुनर्विचार याचिका दायर की।
2009-22 जुलाई 2009 का सूर्यग्रहण 29वीं सदी का सबसे लंबा पूर्ण सूर्यग्रहण था।
2012-प्रणव मुखर्जी भारत के 13वें राष्ट्रपति निर्वाचित।
2019-श्रीहरिकोटा से चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण।

Related Articles

Back to top button