बांके बिहारी मंदिर के निकट हुई दुर्घटना पर अखिलेश यादव ने जताया शोक

बांके बिहारी मंदिर के निकट हुई दुर्घटना पर अखिलेश यादव ने जताया शोक

लखनऊ, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मथुरा वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर के निकट एक जर्जर मकान का छज्जा गिरने से पांच लोगों की मौत पर बुधवार को गहरा शोक व्यक्त किया।

अखिलेश यादव ने हादसे पर दु:ख जताते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार से मलबे में दब जाने से गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओं के समुचित इलाज की व्यवस्था किये जाने और मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिये जाने की मांग की है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर मथुरा समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष ऋतु गोयल ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था देखी। महानगर अध्यक्ष ऋतु गोयल ने स्थानीय चिकित्सालय में एमआरआई मशीन न होने की जानकारी सीएमओ को दे दी है। भाजपा सरकार को तत्काल घायलों के इलाज की समुचित व्यवस्था करनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button