डबल इजंन की सरकार विकास की ओर निरन्तर अग्रसर है: केशव प्रसाद मौर्य

डबल इजंन की सरकार विकास की ओर निरन्तर अग्रसर है: केशव प्रसाद मौर्य

बस्ती, उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमन्त्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केन्द्र तथा प्रदेश की डबल इंजन की सरकार विकास की ओर निरन्तर अग्रसर है।

सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 09 साल पूरे होने पर गौर मे विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नही है क्योंकि उनको केवल मोदी को हटाना है लेकिन मोदी कैसे हटेगे। ‘ प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी ने 04 करोड़ से अधिक लोगो को आवास,12 करोड़ से अधिक लोगो को शौचालय निर्माण के लिए पैसे, 12 करोड़ से अधिक लोगो के घरो में गैस कनेक्शन दिया है ’ आज तक ये सभी कार्य किसी भी प्रधानमन्त्री या पार्टी ने नही सोचा था। जब से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केन्द्र तथा प्रदेश मे डबल इंजन की सरकार बनी है तब से विकास कार्यो को बढ़ावा मिल रहा है। युवाओ,किसानो,गरीबो,छात्र-छात्राओं के कल्याण के लिए निरन्तर कल्याणकारी योजनाओं का संचालन हो रहा है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी निरन्तर कार्य कर रहे है।

उन्होने कहा कि पहले जब देश मे आतंकवादी हलमा कर देते थे तो काग्रेंस,समाजवादी पार्टी (सपा) तथा बहुजन समाज पार्टी (बसपा) केवल निन्दा करते थे और काग्रेंस के प्रधानमन्त्री पहले हमले को कहते थे ‘‘हम निन्दा करते है’’ दूसरे हमले को ’’हम कड़ी निन्दा करते है’’ तीसरे हमले को ’’हम कड़े शब्दो मे निन्दा करते है’’ लेकिन अब ऐसा नही है अगर आतंकवादी हमला करते है तो देश के जवान सर्जिकल स्ट्राइक के तहत जबाव देते है। प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे इतना विकास कार्य हुआ कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा ही नही है।

उन्होने कहा कि 2024 लोक सभा के चुनाव मे उत्तर प्रदेश की सभी सीटो पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) चुनाव जीतेगी और विपक्ष की जमानत जब्त हो जायेगी। प्रत्येक गांव मे अमृत सरोबर का निर्माण हो रहा है पहले इन सरोवरो पर बाहुबलियों का कब्जा हुआ करता था लेकिन सरकार ने कब्जा हटवा कर अमृत सरोवर का निर्माण कराना शुरू किया है आने वाले समय मे पानी की समस्या दूर होगी।

उन्होने कहा कि 2019 जब विपक्षियों को लगा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को अकेले नही हरा पायेगे तो कांग्रेस ,समाजवादी पार्टी (सपा) तथा बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और अन्य पार्टियां एक हो गयी लेकिन उनको नही मालूम था कि देश की जनता मोदी के दिल मे बैठती है और देश की जनता ने दुबारा नरेन्द्र मोदी को प्रधानमन्त्री बनाया। ’’2024 का चुनाव करो या मरो का है अभी नही तो कभी नही’’ सिर्फ पांच साल के लिए नही हिन्दुस्तान को 100 साल आगे ले जाने का चुनाव है। भारत को विश्व गुरू बनाने का चुनाव है।

केशव प्रसाद मौर्य ने जनसभा मे उपस्थित सभी लोगो से अपील करते हुए कहा कि 2024 की तैयार आज से शुरू कर दे और आने वाले लोकसभा चुनाव मे उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटो पर कमल के फूल को खिलायें।

Related Articles

Back to top button