रायबरेली में विवाहिता का शव फांसी पर लटका मिला

रायबरेली में विवाहिता का शव फांसी पर लटका मिला

रायबरेली, उत्तर प्रदेश में रायबरेली के मिल एरिया इलाके में गुरूवार को विवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका शव मिला।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतका सोनी (22) का कुछ समय पहले ही संदीप से विवाह हुआ था। उसका शव आज संदिग्ध हालात में घर के एक कमरे में साड़ी के फंदे से पंखे से लटका हुआ था। मृतका का मायका घटनास्थल से चंद किलोमीटर दूर भदोखर थाने के अंतर्गत आता है।

मृतका के पिता रामकुमार का आरोप है कि ससुराल वाले आये दिन उनकी लड़की को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे और जान से मारने की धमकी देते थे। पुलिस ने लड़की पक्ष वालो की तहरीर पर ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Back to top button