अमेठी में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी उतरेंगी चुनाव प्रचार में

अमेठी में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी उतरेंगी चुनाव प्रचार में

अमेठी, कांग्रेस का गढ़ रहे अमेठी में निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार के लिए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कल चुनावी दौरे पर आ रही हैं।

स्मृति ईरानी के निजी सचिव विजय गुप्ता ने बताया कि केंद्रीय महिला एवं बाल विकास, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री व अमेठी सांसद स्मृति इरानी सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र आ रही हैं। वह यहां भाजपा के नगर निकाय प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो व जन सभा करेंगी। उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी व आजमगढ़ सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ भी होंगे। यह दोनों नेता श्रीमती ईरानी के साथ सभी कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

उन्होंने आगे बताया कि केंद्रीय मंत्री सुबह विमान से लखनऊ पहुंचेगी। वहां से वाया रायबरेली सड़क मार्ग से संसदीय क्षेत्र के तिलोई विधान सभा क्षेत्र के जायस नगर पहुंचेगी। जहां 11.30 बजे 12 बजे तक वह, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी व सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ पार्टी प्रत्याशी बीना सोनकर के समर्थन में रोड शो करेंगी। उसके बाद दोपहर 12 बजे उनका काफिला जायस से गौरीगंज के लिए रवाना होगा। गौरीगंज में रणंजय इंटर कालेज के मैदान में सभी नेता पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां गौरीगंज प्रत्याशी रश्मि सिंह सहित जायस, अमेठी व मुसाफिरखाना के प्रत्याशी भी मौजूद रहेंगे। इसके बाद नगर में रोड शो करते हुए अमेठी के लिए निकल जाएंगे।

अमेठी में देवी पाटन मंदिर से रामलीला मैदान तक रोड शो कर सभी नेता भाजपा प्रत्याशी अंजू कसौधन के लिए समर्थन जुटाएंगे।वही रामलीला मैदान में जन सभा को संबोधित करेंगी। इसके बाद लगभग साढे तीन बजे के करीब अमेठी से मुसाफिरखाना नगर पंचायत के लिए प्रस्थान करेंगें। मुसाफिरखाना बाजार में रोड शो कर पार्टी प्रत्याशी ब्रजेश अग्रहरि के लिए श्रीमती स्मृति के साथ प्रदेश अध्यक्ष व निरहुआ वोट मांगेंगे। शाम पौने पांच बजे मुसाफिरखाना से लखनऊ के लिए सड़क मार्ग से निकल जाएंगे। उन्होंने बताया की कार्यक्रम को लेकर सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

Related Articles

Back to top button