खेल रहे बच्चों को वाहन ने रौंदा, एक की मौत, एक गंभीर

खेल रहे बच्चों को वाहन ने रौंदा, एक की मौत, एक गंभीर

पन्ना,  मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में घर के समाने खेल रहे बच्चों को एक चार पहिया वाहन ने रौंद दिया, इस घटना में एक बच्चे की मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि धरमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गुलाबीपुर में कल घर के सामने खेल रहे बच्चों को एक बेलगाम बोलेरो ने कुचल दिया है। इस घटना में अनुभव व शिवमंगल लोध दोनों बच्चे गंभीर रुप से घायल हो गये। तत्काल दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने अनुभव को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार वाहन चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया है।

Related Articles

Back to top button