बस्ती निकाय चुनाव में इतने नये मतदाता करेंगे मतदान

बस्ती निकाय चुनाव में इतने नये मतदाता करेंगे मतदान

बस्ती, उत्तर प्रदेश मेें बस्ती जिले के नगर निकाय चुनाव में इस बार 38 हजार से अधिक नये मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि नगर निकाय चुनाव मे मतदाता सूची का पुनरीक्षण हो चुका है और सभी मतदान केन्द्रो पर सूची चस्पा कर दी गयी है। इस बार 38 हजार 805 नये मतदाताओं को जोड़ा गया है। इसमे सबसे अधिक युवा मतदाता है। नगर पालिका बस्ती मे 10 हजार 247 मतदाता,नगर पंचायत भानपुर मे 3961,नगर पंचायत बनकटी मे 3297,नगर पंचायत नगर मे 6287,नगर पंचायत गनेशपुर मे 1000,नगर पंचायत गायघाट मे 2023 ,नगर पंचायत मुण्डेरवा मे 2257 ,नगर पंचायत बभनान मे 1773 ,नगर पंचायत हर्रैया मे 2174 ,नगरन पंचायत कप्तानगंज मे 2802 ,नगर पंचायत रूधौली मे 3961 नये मतदाताओं का नाम शामिल किया गया है।

Related Articles

Back to top button