मगरमच्छ ने बनाया महिला को शिकार

मगरमच्छ ने बनाया महिला को शिकार

बहराइच,  उत्तर प्रदेश में बहराइच ज़िले के सुजौली क्षेत्र में रविवार को बकरी चराने गयी एक महिला की बैराज से निकले मगरमच्छ के हमले से मृत्यु हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि ग्राम पंचायत चहलवा के रामबृक्ष पुरवा गांव निवासी 48 वर्षीय सीमा सिंह घाघरा बैराज पर गेरुआ नदी के मोहाने के पास बकरी चराने गई थी कि नदी में पानी भरने के दौरान मगरमच्छ उसे दबोच कर पानी में खींच लिया। इस दौरान महिला के चीखने पर आसपास के लोग दौड़ पड़े वह जबतक महिला को मगरमच्छ से छुड़ा पाते, तब तक मगरमच्छ महिला का एक पैर पूरी तरह खा चुका था।

उन्होने बताया कि ग्रामीण ने कड़ी मशक्कत के बाद महिला को मगरमच्छ की गिरफ्त से आजाद किया मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

Related Articles

Back to top button