महिलाओं के लिए अग्निवीर का ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

महिलाओं के लिए अग्निवीर का ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

हमीरपुर,  हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और चंडीगढ़ की महिला उम्मीदवारों को सात से 11 नवंबर तक अंबाला में भर्ती रैली में अग्निवीर के रूप में भर्ती किया जाएगा। हमीरपुर के भर्ती अधिकारी कर्नल संजीव कुमार त्यागी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

श्री त्यागी ने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण नौ अगस्त से शुरू हो गया है और यह सात सितंबर तक चलेगा। सात सितंबर तक पंजीकरण कराने वाली महिलाएं ही भर्ती की पात्र होगीं।

उन्होंने बताया कि अभ्यार्थी प्रवेश पत्र पांच अक्टूबर के बाद भारतीय सेना की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। जिन महिलाओं की उम्र 17 से 23 वर्ष हैं और 10वीं पास कर चुकी हैं वहीं अग्निवीर परीक्षा के लिए पात्र हैं।

Related Articles

Back to top button