16 जून से सोनी दिखायेगा इंग्लैंड में भारत की यादगार जीतों की कहानी

16 जून से सोनी दिखायेगा इंग्लैंड में भारत की यादगार जीतों की कहानी

मुंबई, अपनी डॉक्यूमेंट्री ‘डाउन अंडरडॉग्स- इंडियाज़ ग्रेटेस्ट कमबैक’ में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2020/21 में भारत की करिश्माई जीत की कहानी सुनाने के बाद, सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क भारत और इंग्लैंड के बीच लंबे समय से चली आ रही टेस्ट क्रिकेट प्रतिद्वंद्विता की एक और दिलचस्प कहानी दिखाने के लिए तैयार है।

इंग्लैंड में सभी बाधाओं को पार कर टीम इंडिया को जीत दिलाने वाले क्रिकेटरों की कहानियों का वर्णन करते हुए सोनी ‘आर्किटेक्ट्स इन व्हाइट – इंडिया क्रिकेट इन इंग्लैंड’ प्रस्तुत करने जा रहा है।

यह डॉक्यूमेंट्री सीरीज़ पिछले नौ दशकों में भारत की इंग्लैंड में सबसे यादगार जीतों पर केंद्रित है।

चार-एपिसोड की यह डॉक्यूसीरीज़ सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर 16 जून से 19 जून, 2022 तक प्रसारित होगी। इस सीरीज़ को सोनी टेन-1 (अंग्रेजी), सोनी टेन-3 (हिंदी) और सोनी टेन-4 (तमिल और तेलुगु) चैनलों पर चार भाषाओं में देखा जा सकता है। इसके साथ यह ऑन-डिमांड ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर भी उपलब्ध होगी।

‘आर्किटेक्ट्स इन व्हाइट – इंडिया क्रिकेट इन इंग्लैंड’ में सुनील गावस्कर, डेविड गॉवर, निक नाइट, चेतन शर्मा, किरण मोरे और मनिंदर सिंह जैसे कुछ महान क्रिकेटरों की आवाजें हैं, जो इंग्लैंड में टीम इंडिया की बेहतरीन खेल उपलब्धियों को याद करती है। डॉक्यूमेंट्री में लॉरेंस बूथ (संपादक, विजडन), स्काइल्ड बेरी (पूर्व संपादक, विजडन), शारदा उग्रा और अयाज मेमन जैसे भारत और इंग्लैंड के उल्लेखनीय खेल पत्रकारों की अंतर्दृष्टि भी शामिल है।

Related Articles

Back to top button