जे.पी. नड्डा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को दी जन्मदिन की बधाई

नयी दिल्ली, केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं।
जगत प्रकाश नड्डा ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर एक संदेश में लिखा, “ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जी के जन्मदिन के पावन अवसर पर मैं भारतीय जनता पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।”
उन्होंने कहा, “ जनजातीय क्षेत्रों के उत्थान में आपका अतुलनीय योगदान तथा शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवा के प्रति आपका समर्पण वास्तव में सराहनीय है। जन सेवा में आपके बृहत अनुभव से राष्ट्र लाभान्वित हो रहा है। जन कल्याण के प्रति आपकी प्रतिबद्धता तथा ‘विकसित भारत’ की आपकी दूरगामी सोच अत्यंत प्रेरणादायक है। ”
जगत प्रकाश नड्डा ने कहा, “ मैं ईश्वर से आपके स्वस्थ जीवन और दीर्घायु के लिए प्रार्थना करता हूं। ”