मुंबई और कोंकण क्षेत्र में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी

मुंबई, भारतीय मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के मुंबई और कोकण क्षेत्र में शुक्रवार को भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया ।
मुंबई बीते कुछ दिनों से लगातार भारी बारिश का सामना कर रही है। शहर और उपशहरी क्षेत्रों में भारी वर्षा दर्ज की गयी है और अगले 24 घंटों में तेज बारिश का अनुमान है। इस वर्ष मानसून ने जल्दी दस्तक दी है और इसने 19 जून को मुंबई में प्रवेश कर लिया ।
मुंबई में न्यूनतम तापमान 25-27 डिग्री सेल्सियस से लेकर अधिकतम 30-32 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। जून माह का औसत तापमान 28-31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है और आर्द्रता 80-90 प्रतिशत के आसपास रहेगी। अगले कुछ दिनों में छिटपुट गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान है। यह पैटर्न अगले सप्ताह तक जारी रह सकता है।
शुक्रवार को पूरे दिन तापमान 28-29 डिग्री रहने के आसार हैं और मौसम में मामूली उतार-चढ़ाव हो सकता है। यह मौसम मुंबई में जून महीने के लिए सामान्य है, जिसमें बारिश के साथ गर्मी और उमस बनी रहती है। मुंबई में इस समय हल्की बारिश हो रही है और तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आर्द्रता का स्तर 82 प्रतिशत दर्ज किया गया है और हवाएं 27 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही हैं।