बौद्ध धम्म यात्रा में हजारों बुद्ध अनुयायियों ने लिया हिस्सा

फर्रुखाबाद,  उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले से करीब 38 किलोमीटर दूर विश्व विख्यात संकिसा बौद्ध पर्यटक स्थल पर गुरुवार को बौद्ध धम्म यात्रा निकाली गयी जिसमें बौद्ध धर्म के हजारों अनुयायियों ने हिस्सा लिया।

दो दिवसीय बुद्ध महोत्सव के आयोजित कार्यक्रम मे संकिसा तिराहा बुद्ध विहार से करीब डेढ़ किलोमीटर दूरी पर स्थापित प्राचीनतम बौध्द स्तूप के लिए सुबह कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच शुरू हुई बौद्ध धम्म यात्रा 35 मिनट में बौद्ध स्तूप पर पहुंची। बुद्ध महोत्सव के प्रमुख कर्मवीर शाक्य ने बुद्ध विहार से बौद्ध अनुयायी धम्म यात्रियों को झंडी दिखाकर बौद्ध स्तूप के लिए रवाना किया। यात्रा मेंहजारों बौध्द अनुयायी, बौद्ध भिक्षुओं ने भाग लिया। इस दौरान जिलाधिकारी डॉ वी के सिंह, पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी आदि मौजूद रहे ।

इसके बाद बौद्ध अनुयायियों ने प्राचीनतम बौद्ध स्तूप की परिक्रमा करके स्तूप के समीप नीचे बैठकर भगवान बुद्ध की मोमबत्ती एवं अगरबत्ती जलाकर पूजा अर्चना की। इस धम्मयात्रा का प्रमुख आकर्षण रहे जन अधिकार मंच के राष्ट्रीय संरक्षक एव उत्तर प्रदेश जौनपुर से सपा सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने स्तूप पर फूल मालाये अर्पित की और नमन करते हुए बौद्ध अनुयायियो से भगवान बुद्ध के आदर्शो पर चलने के प्रेरणा लेने के साथ ही ,उनके कल्याण की कामना की।

थाईलैंड से आए चार वौध्द भिक्षुकों के साथ डॉक्टर धमपाल थेरा ने बताया कि संकिसा भगवान बुद्ध की धरती है और सभी लोग भगवान बुद्ध मेंआस्था रखते हैं, बौध्द अनुयायियों भगवान बुद्ध के बताए हुए मार्ग पर चलना चाहिए।

Related Articles

Back to top button