आवारा पशु के हमले में छात्रा की मौत के बाद प्रियंका गांधी हुईं सरकार पर हमलावर

रायबरेली, उत्तर प्रदेश के रायबरेली में आवारा पशु के हमले में मरने वाली छात्रा के मामले में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने छात्रा की मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए सरकार को आड़े हाथों लिया।

कांग्रेस पार्टी के सूत्रों से रविवार को मिली जानकारी के अनुसार प्रियंका गांधी ने अपने फेसबुक एकाउंट पर पोस्ट किया है कि उत्तर प्रदेश के रायबरेली में छुट्टा सांड के हमले में 18 वर्षीय छात्रा पलक की मौत की खबर बेहद दुखद है। पलक अपने पिता राजेंद्र कुमार के साथ नर्सिंग में एडमिशन कराकर मोटरसाइकिल से लौट रही थी, तभी हादसे में उसकी जान चली गई।

उन्होंने अपने संदेश में लिखा “ ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।”

उत्तर प्रदेश में आवारा पशुओं के हमले में आए दिन लोग मर रहे हैं। सरकार को तुरंत इस समस्या के प्रति सजग होना चाहिए और लोगों के जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button