सपा सरकार के कार्यो में पानी फेर रही है भाजपा: अखिलेश यादव

लखनऊ,  समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा समाजवादी सरकार के विकास कार्यों पर पानी फेरने में लगी है।

अखिलेश यादव बुधवार पार्टी के राज्य मुख्यालय के डॉ राममनोहर लोहिया सभागार में कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित करते हुये उन्होंने कहा कि भाजपा को जनता की तकलीफों से कोई लेना देना नहीं है। वर्षा में तमाम गरीबों के मकान ढह गए। बाढ़ से किसानों की फसलों को जो नुकसान हुआ उसकी भरपाई नहीं की जा रही है।

उन्होने कहा कि भाजपा नेतृत्व लोकतंत्र के साथ छल कर रहा है। झूठ और लूट उसका एजेंडा है। महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर है। बेरोजगारी से श्रम शक्ति पलायन को मजबूर है। नौजवानों का भविष्य अंधकारमय है। कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। बहू-बेटियों की इज्जत सुरक्षित नहीं। स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई है। दवा-इलाज के बिना मरीज दम तोड़ रहे हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा झूठ और छल से जीती है। समाजवादी पार्टी के सभी कार्यकर्ता साथियों को उत्तर प्रदेश में सतर्क और जागरूक रहना है। आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले 10 विधानसभा उपचुनाव में भाजपा का सफाया होगा।

Related Articles

Back to top button