कांग्रेस ने कारा को सौंपी जम्मू कश्मीर की कमान

नयी दिल्ली,  कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता तारीक हामिद कारा को जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल में यह जानकारी देते हुए आज देर रात बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे उनके नाम को मंजूरी दी है। इसके साथ ही पार्टी ने वरिष्ठ नेता तारा चंद और रमन भल्ला को प्रदेश कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है।

उन्होंने बताया कि पार्टी ने वरिष्ठ नेता विकार रसूल वानी को पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था कांग्रेस कार्य समिति का विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त किया है। अब तक इस पद का दायित्व निभा रहे श्री कारा को इस जिम्मेदारी से मुक्त किया गया है।

पार्टी ने निवर्तमान अध्यक्ष विकार रसूल वानी के अध्यक्ष के रूप में किए गए कार्यों की प्रशंसा की है।

Related Articles

Back to top button