मुख्यमंत्री योगी ने पीलीभीत के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण

पीलीभीत, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को पीलीभीत में पूरनपुर तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण किया और पीड़ितों को खाद्य सामग्री वितरित कर उनकी समस्याओं को सुना।

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने बाढ़ से पीड़ित बच्चों से बातचीत कर उनके हाल को जाना है। लगातार हुई मूसलाधार बारिश से जिले में बाढ की स्थिति बनी हुई है। हर जगह पानी पानी ही नजर आ रहा है। खेत खलिहानो के साथ घरों में कई फुट पानी भरा है

जिसके चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बाढ पीडित धनाराघाट रोड के किनारे शरण लिए हुए हैं। घरों में पानी भरने से चूल्हे भी नहीं जल रहे हैं। क्षेत्रीय विधायक बाबूराम पासवान ने दो दिन पहले मुख्यमंत्री से मिलकर अपने क्षेत्र की बाढ़ समस्या को अवगत कराया था।

बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर को पीलीभीत पहुंचे, जहां उन्होंने पूरनपुर क्षेत्र में बाढ प्रभावित क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद चंदिया हजारा पहुंचे,जहां वह पीड़ित परिवारों से मिले और उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने आवश्यक खाद्य सामग्री वितरण की और उन्होंने पीड़ितों से हिम्मत बनाए रखने की भी अपील की।

मुख्यमंत्री ने जल्द ही समस्या का निस्तारण करने का आश्वासन बाढ़ पीड़ितों को दिया। इसके बाद उन्होंने पीलीभीत सदर के अलावा बीसलपुर में भी बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली। योगीने जन प्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ बैठक में बाढ से संबंधित विषयों पर चर्चा करते हुए दिशा निर्देश दिए। इस दौरान जिले के सांसद व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री स्वतंत्र देव सिंह,भाजपा विधायक बाबूराम पासवान, राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार,स्वामी प्रवक्तानंद,जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह,बलदेव सिंह औलख, जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह,पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे सहित कई जनप्रतिनिधि अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button