हिमाचल में 20 जून तक दस्तक देगा मानसून

शिमला,  हिमाचल प्रदेश के लोगों को गर्मी से जल्द राहत मिलने के आसार है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश, ओलावृष्टि और अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्का-फुल्का हिमपात हुआ, जिससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।
राज्य में हालांकि गुरुवार को शिमला समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्के-हल्के बादल छाए हुए है।

मौसम विभाग के मुताबिक आगामी दिनों में भी प्रदेश के मध्यम एवं अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश हिमपात होने के आसार है। वहीं मैदान क्षेत्रों के जिला ऊना, सिरमौर, सोलन, बिलासपुर और मंडी के कुछ हिस्सों के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन प्रदेश में लोगों को अब लू का सामना नहीं करना पड़ेगा। प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून 20 जून तक दस्तक दे सकता है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि हिमाचल में पिछले 24 घंटों में अधिकांश क्षेत्रों में बारिश हुई है। वहीं अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी देखने को मिली है। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में मध्यम एवं ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्के हिमपात के साथ ही बारिश भी मिल सकती है। वहीं मैदानी क्षेत्रों में जिला ऊना, सिरमौर, सोलन, बिलासपुर और मंडी में तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। कई जगह तापमान 40 डिग्री के पार भी जा सकता है।

प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री तक की गिरावट देखने काे मिली है और अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं उन्होंने बताया कि 20 जून से प्रदेश में मानसून दस्तक दे सकता है पूरे प्रदेश में बारिश शुरू हो जाएगी। इस बार मानसून सामान्य से काफी अच्छा रहेगा।

Related Articles

Back to top button